
भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर मानवता का महाकुंभ, 12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान का रिकॉड़
सागर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता का पर्व बनाते हुए 12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्त संग्रह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिससे हजारों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा।





















